फगवाड़ा, 30 मई 2026: आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महज कुछ घंटों में वारदात को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या पुराने पारिवारिक प्रॉपर्टी विवाद को लेकर की गई। पुलिस ने सिमरनजीत सिंह के एक रिश्तेदार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
सिमरनजीत सिंह का शव जालंधर-फगवाड़ा रोड पर स्थित Lovely Professional University (LPU) के लॉ गेट के पास संदिग्ध हालत में मिला था। उनके सिर के पीछे गोली मारी गई थी, जो आर-पार होकर माथे से बाहर निकल आई थी।
पुलिस के मुताबिक, घटना के समय सिमरनजीत सिंह से मिलने उनके कुछ रिश्तेदार आए थे। बातचीत के दौरान प्रॉपर्टी विवाद बढ़ गया और आरोपी ने उन पर गोली चला दी। जांच में यह भी पता चला है कि हत्या में सिमरनजीत सिंह की अपनी लाइसेंसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया।
घटनास्थल से पुलिस को सिमरनजीत सिंह की फॉर्च्यूनर कार, उनकी लाइसेंसी पिस्तौल, दो मोबाइल फोन और खोखा (कारतूस का खोल) बरामद हुआ।
जालंधर रेंज के DIG नवीन सिंगला ने बताया कि हमले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आसपास के CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई। फुटेज में सिमरनजीत सिंह की गाड़ी के साथ एक स्विफ्ट कार भी दिखाई दी, जिसने पुलिस को महत्वपूर्ण क्लू दिया।
पुलिस अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही पूरी डिटेल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी।
ये भी देखें: फगवाड़ा में डीएसपी योगेश कुमार की गोली लगने से मौत, सफाई के दौरान चली गोली

More Stories
19 जुलाई को सभी पोलिंग बूथ पर एक दिन का SIR स्पेशल कैंप लगाया जाएगा – CEO अनिंदिता मित्रा
पीएम मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंजाब-हरियाणा सिविल सचिवालय को बम की धमकी
ई-20 पेट्रोल से देशभर के लोगों को अपने वाहनों में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा – सीएम मान