शिमला, 30 मई 2026: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA) के 500 पद भरने का फैसला लिया है।
प्रशासनिक सचिवों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। उन्होंने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे करुणामूलक आधार पर नौकरी के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों का पूरा विवरण उपलब्ध करवाएं, ताकि सरकार इन मामलों में उचित निर्णय ले सके।
सुक्खू ने सभी विभागों से रिक्त पदों की सूची शीघ्र उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए, ताकि खाली पदों को जल्द भरा जा सके।
डोप टेस्ट अनिवार्य, चिट्टा तस्करी पर सख्ती
मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले अभ्यर्थियों का डोप टेस्ट अनिवार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा।
साथ ही उन्होंने चिट्टा तस्करी में संलिप्त पाए गए सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नशे के खिलाफ जन आंदोलन शुरू किया है। युवाओं को नशे की बुराई से बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने हाल ही में आए तूफान से वन भूमि पर गिरे और उखड़े पेड़ों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन पेड़ों को हटाने के लिए 1 जून से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।
यह भी देखें: हिमाचल में कम विद्यार्थियों वाले 100 और सरकारी स्कूल बंद होने की तैयारी, सीएम सुक्खू के पास भेजा प्रस्ताव

More Stories
हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायकों का लॉटरी व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन
Himachal: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 3349 करोड़ रुपये स्वीकृत
यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, नेपाल बाढ़ का असर