धर्मशाला, 31 मई 2026: हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन के चुनाव परिणाम सामने आने लगे हैं। शुरुआती नतीजों में धर्मशाला, मंडी और सोलन में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं पालमपुर में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।
मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया। 14 वार्डों वाले नगर निगम में पार्टी ने 12 सीटों पर कब्जा जमाया। कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार केवल एक-एक सीट जीत सके। भाजपा की इस प्रचंड जीत ने विपक्ष को बड़ा झटका दिया है।
धर्मशाला नगर निगम में भी भाजपा ने दमदार प्रदर्शन किया। 17 वार्डों में से पार्टी ने 11 सीटों पर जीत हासिल की। स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर पद पर भाजपा का कब्जा लगभग तय हो गया है।
सोलन नगर निगम में मुकाबला काफी रोचक रहा। कड़ी टक्कर के बावजूद भाजपा ने 17 में से 10 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया। कांग्रेस को 6 सीटों पर संतोष करना पड़ा जबकि एक वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहा। उधर पालमपुर नगर निगम में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।
ये भी देखें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर निगम चुनावों में हाईजैक का लगाया आरोप

More Stories
हिमाचल में मौसम का कहर जारी, आज 10 जिलों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट
हिमाचल सरकार जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 500 पद भरेगी, नौकरी से पहले डोप टैस्ट अनिवार्य
हिमाचल में बड़ा हादसा, चम्बा में खाई में गिरी कार, 8 लोग लापता