चंडीगढ़, 2 जून 2026: हिमाचल प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाया गया है। सोमवार को कांगड़ा रेलवे स्टेशन से नैरो गेज ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया गया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर तथा राज्यसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कांगड़ा विधायक पवन काजल, ठाकुर रणबीर सिंह निक्का, रेलवे के डीआरएम विवेक कुमार और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूरा कांगड़ा रेलवे स्टेशन उत्साह और नारों से गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र की विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य हिमाचल के दूरदराज इलाकों को रेल नेटवर्क से जोड़ना है। कांगड़ा से नैरो गेज ट्रेन सेवा शुरू होना इसी संकल्प का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस सेवा से कांगड़ा-धर्मशाला क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय लोगों की आवाजाही आसान होगी और युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
अनुराग ठाकुर ने बताया कि अगस्त 2022 में आई बाढ़ में चक्की रेलवे पुल बह जाने से रेल सेवा ठप हो गई थी। उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष पुल के पुनर्निर्माण की मांग रखी थी। रेल मंत्रालय ने तेजी से काम किया और करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक तकनीक से नया पुल बनाकर रेल सेवा बहाल किया।
यह भी देखें: अनुराग ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- झूठी गारंटियों का हिसाब पंचायत चुनाव में देगी जनता

More Stories
मैहरे-घोड़ीधबीरी सड़क 28 जून तक रहेगी बंद, वैकल्पिक मार्गों से करें सफर
हिमाचल नगर निगम चुनाव: धर्मशाला, मंडी और सोलन में भाजपा की बड़ी जीत, पालमपुर में कांग्रेस आगे
हिमाचल में मौसम का कहर जारी, आज 10 जिलों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट