चंडीगढ़, 5 जून 2026: पंजाब में मौसम विभाग ने एक बार फिर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ घंटों में मौसम अचानक बदल सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
गुरुवार को बदले मौसम ने गर्मी से कुछ राहत जरूर दी, लेकिन तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित रहा।
मौसम विभाग ने 5 और 6 जून के लिए नया अलर्ट जारी किया है। फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला जिलों में बारिश के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इन इलाकों में बिजली गिरने का भी खतरा है।
मौसम विभाग ने किसानों, राहगीरों और खुले में काम करने वाले लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है।
यह भी देखें: पंजाब में बारिश से मौसम सुहावना, ठंडी हवाओं गर्मी से राहत

More Stories
गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता – डॉ. बलजीत कौर
चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन ने शुरू की भूख हड़ताल, LADC सिस्टम का किया विरोध
नए जिला शिकायत निवारण सेल के माध्यम से नागरिकों को 45 दिनों के भीतर गलत ई-चालानों को चुनौती देने का अधिकार – हरपाल सिंह चीमा