जालंधर, 5 जून 2026: मोहाली के बाद अब जालंधर में एकतरफा प्यार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लद्दोवाल यूनिवर्सिटी के समीप संगम बिहार इलाके में एक युवक ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। युवक पिछले कई महीनों से एक युवती से संपर्क में था और नियमित बातचीत करता था।
आज वह युवती से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसने अचानक खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लगा ली। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों और संबंधित पक्षों से पूछताछ कर पूरे मामले का खुलासा करने में जुटी हुई है।
यह भी देखें: नवांशहर में 15 साल की छात्रा की बेरहमी से हत्या, आरोपी ने अटैची में रखकर जंगल में जलाया शव

More Stories
नवांशहर में 15 साल की छात्रा की बेरहमी से हत्या, आरोपी ने अटैची में रखकर जंगल में जलाया शव
पंजाब मौसम: कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
अमृतसर: हाईकोर्ट के आदेश के बाद अकाली नेता जोबनप्रीत सिंह जेल से रिहा