June 5, 2026

जालंधर में एकतरफा प्यार में युवक ने खुद को आग लगा ली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

आर्मी पब्लिक स्कूल में छात्र की पिटाई,...

जालंधर, 5 जून 2026: मोहाली के बाद अब जालंधर में एकतरफा प्यार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लद्दोवाल यूनिवर्सिटी के समीप संगम बिहार इलाके में एक युवक ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। युवक पिछले कई महीनों से एक युवती से संपर्क में था और नियमित बातचीत करता था।

आज वह युवती से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसने अचानक खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लगा ली। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों और संबंधित पक्षों से पूछताछ कर पूरे मामले का खुलासा करने में जुटी हुई है।

यह भी देखें: नवांशहर में 15 साल की छात्रा की बेरहमी से हत्या, आरोपी ने अटैची में रखकर जंगल में जलाया शव