रेवाड़ी, 6 जून 2026: हरियाणा के रेवाड़ी जिले की हाईटेक जेल के सुपरिंटेंडेंट सुरेंद्र दलाल को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है।
यह कार्रवाई मार्च महीने में जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में की गई है। 28 मार्च को जेल की करीब 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर दो कैदी फरार हो गए थे।
पुलिस ने दोनों फरार कैदियों को बाद में गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जेल प्रशासन की लापरवाही को लेकर कार्रवाई की गई। घटना के समय सुपरिंटेंडेंट सुरेंद्र दलाल छुट्टी पर थे।
इससे पहले जेल महानिदेशक ने पांच हेड वार्डर और दो वार्डर समेत सात जेल कर्मियों को पहले ही निलंबित कर दिया था। उस समय सुरेंद्र दलाल की कार्यशैली की जांच कराने के निर्देश दिए गए थे, जिसके आधार पर अब उनकी सस्पेंशन की कार्रवाई हुई है।
रेवाड़ी जेल को अत्याधुनिक सुविधाओं वाली हाईटेक जेल माना जाता है। घटना के बाद रेशम सिंह को रेवाड़ी जेल का नया सुपरिंटेंडेंट नियुक्त किया गया है। रेशम सिंह ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है।
यह भी देखें: हरियाणा: राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह लता को सस्पेंड किया गया

More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान जासूसी मामले में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका खारिज की
अंबाला में अनिल विज ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, बोले – मां के नाम एक पेड़ जरूर लगाएं
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, CLU प्रक्रिया हुई आसान, अब सिर्फ 3 दस्तावेजों से मिलेगी अनुमति