चंडीगढ़, 4 जून 2026: हरियाणा सरकार ने ड्यूटी में लापरवाही और आम जनता की समस्याओं के समाधान में कोताही बरतने के आरोप में राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह लता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
यह कार्रवाई ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और नोटिस जारी होने के बावजूद कोई जवाब न देने पर की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार उपायुक्त ने हाल ही में राजौंद तहसील कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार स्नेह लता अपने कार्यालय में अनुपस्थित पाई गईं।
साथ ही मौके पर पहुंचे लोगों की शिकायतों और लंबित कार्यों की समीक्षा में जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही सामने आई।
यह भी देखें: दिल्ली: सैदुलअजाब हादसे में बड़ी कार्रवाई, MCD के दो अधिकारी सस्पेंड, अब तक 4 लोगों की मौत

More Stories
यमुनानगर में सोशल मीडिया पर मूवी लिंक पर क्लिक करने से 1.76 लाख रुपये की ठगी
कुरुक्षेत्र में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार पहुंचे, 11 शिकायतों पर होगी सुनवाई
पंचकूला में मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मीटिंग में ही दो महिला पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया