फतेहगढ़, 9 जून 2026: हलका फतेहगढ़ चूरियां के गांव कादियां राजपूता में मंगलवार शाम आम आदमी पार्टी के सरपंच और यूथ विंग अध्यक्ष गुरबिंद्र सिंह पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने उन पर अचानक गोलियां चलाईं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
गुरबिंद्र सिंह अपने चाचा के घर गए थे। जब वह घर से बाहर निकले तो हमलावरों ने उनके पैर में दो गोलियां मार दीं। परिवार के सदस्यों ने तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल बटाला पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया।
डीएसपी फतेहगढ़ चूरियां ललित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी करने वाले दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उधर, इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर निशान जोड़िया और आदेश जामाराय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके ली है। पुलिस दोनों गैंगस्टरों के इन पोस्ट्स की भी जांच कर रही है।
यह भी देखें: बटाला के सरूप वाली गांव में पुलिस पर फायरिंग, बदमाश के पैर में गोली लगी

More Stories
फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल से कैदी फरार, जेल गार्डों को चकमा देकर भागा
मजीठिया की गिरफ्तारी पर अब 10 जून को फैसला, अदालत में दायर हुई अग्रिम जमानत याचिका
जालंधर नेशनल हाईवे पर भीषण टक्कर, कंटेनर और लोडर में जोरदार भिड़ंत