फरीदकोट, 9 जून 2026: फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान एक हवालाती जेल गार्डों को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस फरार कैदी की तलाश में विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरार हवालाती अरमानदीप सिंह बीमारी के कारण 6 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसे मौका मिला और वह जेल गार्डों को चकमा देकर वहां से भाग निकला।
सूत्रों के मुताबिक अरमानदीप सिंह को करीब ढाई महीने पहले कोटकपूरा सदर पुलिस ने लूटपाट के एक मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद वह न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल फरीदकोट में बंद था। बीमार पड़ने पर उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जेल अधिकारियों ने तुरंत जांच शुरू कर दी। फरार कैदी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना ने जेल सुरक्षा व्यवस्था और हवालातियों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी देखें: 40 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो ने कानूनगो के खिलाफ मामला दर्ज किया

More Stories
बहबल कलां गोलीकांड मामले में SIT के सामने पेश हुए सुखबीर सिंह बादल
मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च – डॉ. बलजीत कौर
सीएम भगवंत सिंह मान ने जालंधर में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया