June 15, 2026

लुधियाना नगर निगम जोन बी में हंगामा, अकाली पार्षद कमल अरोड़ा ने एसई प्रवीण सिंगला पर किया हमला

पार्षद कमल अरोड़ा

लुधियाना, 10 जून 2026: लुधियाना नगर निगम जोन बी के ऑफिस में जोरदार हंगामा हो गया। अकाली दल के पार्षद कमल अरोड़ा की नगर निगम के एसई प्रवीण सिंगला के साथ तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई।

जानकारी के अनुसार पार्षद कमल अरोड़ा अपने वार्ड नंबर 20 के विकास कार्यों को लेकर निगम ऑफिस गए थे। वहां एसई प्रवीण सिंगला से बातचीत के दौरान कहासुनी शुरू हो गई। गुस्साए पार्षद ने एसई पर हमला कर दिया और उन्हें थप्पड़ मारने की भी सूचना है।

इस घटना के बाद पूरे नगर निगम में तनावपूर्ण माहौल बन गया। निगम कर्मचारी इस हमले का विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों ने इसे गंभीर मुद्दा बनाते हुए हड़ताल की चेतावनी भी दी है।

यह भी देखें: Punjab: नगर निगम जोन-सी की बड़ी कार्रवाई, बरोटा रोड पर तीन अवैध दुकानें ध्वस्त