मंडी, 12 जून 2026: सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार 1 जून से 8 जून तक 14 विभिन्न यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। अब सभी अभ्यर्थियों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
विश्वविद्यालय ने परिणाम देखने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। अभ्यर्थी आवेदन पत्र भरते समय दी गई अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी के जरिए रिजल्ट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं और रिजल्ट कार्ड अभ्यर्थियों की ईमेल आईडी पर भेज दिए गए हैं।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी ईमेल आईडी नियमित रूप से चेक करते रहें, ताकि काउंसलिंग और आगे की प्रवेश प्रक्रिया की कोई जानकारी मिस न हो। संबंधित पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम की सूचना जल्द ही अलग से जारी की जाएगी।
सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ललित अवस्थी ने कहा कि इतने कम समय में पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं आयोजित करना और रिकॉर्ड समय में परिणाम घोषित करना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक सहित पूरी टीम, अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।
यह भी देखें: हिमाचल में टीजीटी आर्ट्स ट्रेनी के 425 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 414 उम्मीदवारों का चयन

More Stories
हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायकों का लॉटरी व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन
Himachal: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 3349 करोड़ रुपये स्वीकृत
यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, नेपाल बाढ़ का असर