चंडीगढ़, 10 जून 2026: हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में सरकारी टीजीटी शिक्षक बनने का इंतजार खत्म हो गया है।
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरएससी) हमीरपुर ने टीजीटी (आर्ट्स) ट्रेनी के 425 पदों (पोस्ट कोड-25001) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस भर्ती में कुल 414 उम्मीदवार सफल हुए हैं।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन 425 पदों के लिए पूरे प्रदेश से 44,155 युवाओं ने आवेदन किया था। इनमें से 38,220 उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल हुए। लिखित परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 664 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था।
दस्तावेज सत्यापन दो चरणों में पूरा किया गया। इसके बाद अंतिम चयन के लिए 414 उम्मीदवारों को चुना गया।
विज्ञापित 425 पदों में से 11 पद खाली रह गए हैं। इनमें ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) के 2 पद और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) के 7 पद योग्य उम्मीदवार न मिलने के कारण रिक्त रह गए। इसके अलावा सामान्य श्रेणी के 2 पद माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामले के कारण फिलहाल रिजर्व रखे गए हैं।
चयनित उम्मीदवारों का पूरा रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध है। सभी अभ्यर्थी नाम, रोल नंबर और अंकों सहित विस्तृत परिणाम वहां से देख सकते हैं।
यह भी देखें: शिमला में 12वीं फेल छात्र ने की आत्महत्या, रिजल्ट से था परेशान

More Stories
बैजनाथ के चौबीन में युवक ने लगाया फंदा, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका
भाखड़ा डैम में पानी का स्तर बढ़ा, BBMB ने पंजाब-हरियाणा-राजस्थान से ज्यादा पानी लेने की अपील की
13 जून को टीजीटी टीईटी परीक्षा, धर्मशाला में भारत-अफगानिस्तान मैच के कारण ट्रैफिक जाम की आशंका