लखनऊ, 22 जून 2026: राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर 2:15 बजे एक दो मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें अधिकतर स्टूडेंट्स शामिल हैं। करीब 5 बच्चों के अभी भी अंदर फंसे होने की आशंका है।
दूसरी मंजिल पर चल रही कोचिंग में पढ़ रहे छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। एक बच्चे ने पहली मंजिल से कूदकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे ग्रिल पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। SDRF और NDRF की टीमें भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं। फायरकर्मियों ने बिल्डिंग की पीछे वाली दीवार तोड़कर शवों को बाहर निकाला है।
एम्बुलेंस की कमी पड़ गई है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अतिरिक्त एम्बुलेंस मंगवाई हैं।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद मौके पर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ का कार्यक्रम बीच में छोड़कर लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।
यह भी देखें: कर्नाटक के मैसूर में बार और रेस्तरां में लगी भीषण आग, 2 की मौत, 7 झुलसे

More Stories
सत्य निकेतन हादसे में दो आरोपियों को 12 दिन की न्यायिक हिरासत
LAC पर चीनी सेना की तैनाती घटी, मोदी-जिनपिंग की मुलाकात के बाद रिश्तों में सुधार के संकेत
गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी दिवस की दी बधाई, बोले – ‘हिंदी किसी भाषा की प्रतिद्वंद्वी नहीं..’