मैसूर, 15 जून 2026: कर्नाटक के मैसूर में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। आरटी नगर इलाके में दत्तागल्ली के पास स्थित लोकप्रिय ‘फॉक्स डेन लिकर गैराज बार एंड रेस्टोरेंट’ में भीषण आग लग गई।
इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
शुरुआती जांच के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में रेस्तरां के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने के समय रेस्तरां में 25 से ज्यादा लोग मौजूद थे। अचानक फैलती आग और घने धुएं के कारण लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ लोग धुएं से बचने की कोशिश में घायल हुए, तो कुछ बुरी तरह झुलस गए।
अग्निशमन की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही हैं।
यह भी देखें: उत्तरकाशी में पुलिस कॉलोनी में लगी आग, इलाके में हड़कंप

More Stories
सीजेपी प्रदर्शन मामले में नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मजिस्ट्रेट से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
UPESSC Assistant Professor Vacancy: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट
सत्य निकेतन हादसे में दिल्ली पुलिस ने की चौथी गिरफ्तारी, पीजी ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार