मुंबई, 22 जून 2026: शिवसेना यूबीटी में चल रही बगावत और कथित ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है। पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और सांसद संजय राउत ने भाजपा तथा एकनाथ शिंदे गुट पर तीखा हमला बोला है।
उद्धव ठाकरे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि फिलहाल बागी सांसदों को अपनी बात रखने का मौका दिया जाए। उन्होंने संकेत दिया कि उचित समय पर वह मीडिया को बुलाकर शिवसेना यूबीटी का पूरा पक्ष विस्तार से रखेंगे।
संजय राउत ने बागी सांसदों पर सबसे तीखा हमला करते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे ने ‘छह गद्दारों को जन्म दिया है’। राउत ने चेतावनी देते हुए कहा कि स्थिति को संभालने के लिए आगे और सर्जरी करनी पड़ेगी।
यह भी देखें: शिवसेना स्थापना दिवस पर उद्धव ठाकरे ने शिंदे-भाजपा पर बोला जोरदार हमला

More Stories
IPL में दिल्ली कैपिटल्स और बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार
जस्टिस यशवंत वर्मा नकदी विवाद, जांच रिपोर्ट आज लोकसभा में होगी पेश
Bihar: दानापुर-फतुहा रेलवे ट्रैक विस्तार परियोजना, बिछेगी नई रेलवे लाइन, 1323 करोड़ की लागत