फतेहपुर, 24 जून 2026: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पारिवारिक विवाद में एक पिता ने अपने बेटे और बहू को लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से गोली मार दी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव की है। आरोपी पिता रामखेलावन ने घर में विवाद के दौरान बेटे अवनीश और बहू मनीषा पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद दोनों जमीन पर गिर पड़े।
परिवार वालों और गांववालों ने तुरंत दोनों घायलों को पास के सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के बाद आरोपी पिता रामखेलावन मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों को लगाया गया है।
बिंदकी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल से असलहा भी बरामद कर लिया है। फतेहपुर पुलिस अधिकारी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सुबह 10 बजे सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। बहू को पेट में और बेटे को हाथ में गोली लगी है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी देखें: कर्नाटक के मैसूर में बार और रेस्तरां में लगी भीषण आग, 2 की मौत, 7 झुलसे

More Stories
राबड़ी देवी को एक हफ्ते में बंगला खाली करने का नोटिस, नहीं करने पर हो सकती है करवाई
शिवसेना यूबीटी में बगावत तेज, उद्धव ठाकरे और संजय राउत ने शिंदे-भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ में कोचिंग भवन में भीषण आग, 14 लोगों की मौत, 5 बच्चे अभी फंसे