दतिया, 11 जुलाई 2026: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। इस फैसले के खिलाफ नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
समर्थकों ने दिल्ली-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) को जाम कर दिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर पथराव हुआ। हालात बिगड़ने पर पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
नरोत्तम समर्थकों ने बीजेपी कार्यालय पर भी कब्जा कर लिया और छत से पुलिस पर पथराव किया। पुलिसकर्मी पथराव से बचने की कोशिश में जुटे रहे।
पुलिस का दावा है कि समर्थकों ने एक पुलिस वाहन को भी पलट दिया।
एक नरोत्तम समर्थक ने आत्मदाह की कोशिश भी की, जिसके बाद पुलिस ने पेट्रोल की बोतल छुड़वाई। अन्य कार्यकर्ताओं के समझाने पर वह पीछे हट गया।
यह भी देखें: AAP के “झूठ का घड़ा भर चुका है, अब खेल खत्म : अनिल विज

More Stories
पायलट स्मित माछर की तबीयत में सुधार, भारतीय राजदूत ने की मुलाकात
राहुल गांधी ने बालाघाट में बैगा आदिवासियों से की मुलाकात, बोले- ये देश के मालिक, इन्हें हक मिले
दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप और फिर हत्या, शव को कुत्तों ने नोंचा, चार आरोपी गिरफ्तार