अयोध्या, 09 जुलाई 2026: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने आरोपी अनुकल्प मिश्रा, उसके जीजा लवकुश और करुणेश पांडेय से सोने के जेवर (कान की बालियां, लॉकेट) और 2 लाख कैश बरामद किया है।
जेवर की कीमत करीब 10 लाख है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसका खुलासा नहीं किया कि कितना कैश और सामान किसके घर से बरामद हुआ है।
पुलिस ने अनुकल्प की स्विफ्ट कार भी जब्त की है। अनुकल्प मिश्रा को पुलिस गुरुवार सुबह 9 बजे उसके घर लेकर गई थी। वहां करीब 20 मिनट तक तलाशी ली। घरवालों से भी पूछताछ की।
इससे पहले, बुधवार को पुलिस लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय को भी उनके घरों पर लेकर गई थी। इनके भी घरों की तलाशी ली थी।
पुलिस ने आरोपियों के रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज किए हैं। इन खातों में आय की तुलना में अधिक लेन-देन मिलने की बात सामने आई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अनुकल्प ने पूछताछ में बताया- मैं और अविनाश शुक्ला चोरी के पैसों को शेयर मार्केट में लगाते थे। लोगों को ब्याज पर देते थे। पैसों को करीबियों और रिश्तेदारों को देते थे। फिर उनसे अपने खातों में पैसे ट्रांसफर करवाते थे।
ये भी देखें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूछताछ जारी, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

More Stories
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की आत्महत्या, यूपी के बागपत के रहने वाले थे
पटना के पासपोर्ट कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया
पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, एक सितंबर से सभी सरकारी कामकाज बंगाली में होंगे