नई दिल्ली, 11 जुलाई 2026: रेल मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश के यात्रियों के लिए दो महत्वपूर्ण ट्रेन सेवाओं को मंजूरी दे दी है। उत्तर रेलवे अब पंजाब के होशियारपुर जिले में करतोली से अंबाला के बीच नई सिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन दौलतपुर चौक, अंब-अंदौरा और ऊना होते हुए अंबाला जाएगी।
इसके साथ ही दौलतपुर चौक से दिल्ली जाने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार अब करतोली तक कर दिया गया है। इन दोनों ट्रेन सेवाओं के शुरू होने से दौलतपुर चौक, अंब-अंदौरा, ऊना और नंगल क्षेत्र के यात्रियों को अंबाला और दिल्ली जाने में काफी सुविधा होगी।
नई सिटी एक्सप्रेस ट्रेन में एसी कोच की सुविधा भी उपलब्ध होगी। हमीरपुर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की थी, जिसे रेल मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है।
यह भी देखें: हाइड्रोजन ट्रेन में PM मोदी संग सफर करेंगे जींद के 200 स्कूली बच्चे, 17 जुलाई को पीएम मोदी आ रहे जींद

More Stories
एवरेस्ट फतह करने वाली हिमाचली रुचि ठाकुर को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया 1 लाख का इनाम
हिमाचल में मानसून का कहर, 44 सड़कें और 254 ट्रांसफॉर्मर ठप, कई इलाकों में संपर्क कटा
HPTU हमीरपुर ने बढ़ाई काउंसलिंग की अंतिम तिथि, 7 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन