चंडीगढ़, 10 जुलाई 2026: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू पर तीखा हमला बोला है। सोमवार को मंडी के विपाशा सदन में द्रंग विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के कामकाज से न सिर्फ जनता, बल्कि उनके अपने मंत्री और विधायक भी हताश हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू न तो उपमुख्यमंत्री की सुनते हैं और न ही मंत्रिमंडल के सहयोगियों की।
जयराम ठाकुर ने शिक्षा मंत्री को द्रंग के देऊरी स्कूल में उद्घाटन करने से रोके जाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह चुने हुए जनप्रतिनिधि का अपमान है। उन्होंने कहा कि अपनी कुर्सी बचाने और हाईकमान को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री मंत्रियों का अपमान करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसी जलालत झेलने से बेहतर है कि मंत्री इस्तीफा दे दें।
जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता ने पंचायत चुनावों के जरिए कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनादेश दिया है। अब 4 साल का कार्यकाल पूरा होने के साथ उतराई का समय शुरू हो चुका है।
उन्होंने आपदा एक्ट की आड़ लेकर चुनाव टालने और जीतने के बाद भी डेढ़ महीने तक शपथ न दिलाने का आरोप लगाया। जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री बहुमत से डरे हुए हैं और जनादेश को प्रभावित करने के लिए धनबल व सत्ता का इस्तेमाल कर जीते हुए प्रतिनिधियों को खरीदने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं, जिससे उनमें हताशा साफ दिख रही है।
यह भी देखें: जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- जनता को गुमराह कर रही है कांग्रेस

More Stories
चंबा में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.2
हिमाचल के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, रेल मंत्रालय ने दी 2 नई ट्रेन सेवाओं को मंजूरी
एवरेस्ट फतह करने वाली हिमाचली रुचि ठाकुर को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया 1 लाख का इनाम