July 15, 2026

अमेरिका से व्यापार समझौते के विरोध में पंजाब के किसानों की आज बाइक रैली

Farmers bike rally

चंडीगढ़, 15 जुलाई 2026: भारत-अमेरिका के प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में बुधवार को देशभर में बड़े स्तर पर बाइक रैली निकाले जाएंगे। किसान संगठनों ने इस मार्च के जरिए केंद्र सरकार के सामने अपना विरोध दर्ज कराने का फैसला किया है। उनका कहना है कि यह समझौता किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और आम लोगों के हितों के खिलाफ है।

किसान मजदूर संघर्ष समिति के राज्य नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि देश बचाओ मोर्चा के आह्वान पर पूरे देश में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी 23 जिलों में मोटरसाइकिल मार्च निकाले जाएंगे। इनमें किसान मजदूर मोर्चा, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक), आजाद किसान मोर्चा समेत कई संगठन शामिल होंगे।

पंधेर ने बताया कि पंजाब के अलावा हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, दिल्ली और महाराष्ट्र सहित कई अन्य राज्यों में भी विरोध प्रदर्शन, मोटरसाइकिल मार्च और साइकिल रैलियां निकाली जाएंगी।

ये भी देखें: संयुक्त किसान मोर्चा ने राज्यपाल से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन