चंडीगढ़, 19 जून 2026: संयुक्त किसान मोर्चा (पंजाब) के प्रतिनिधिमंडल ने आज पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से लोक भवन में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और मांगों का ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य रूप से एमएसपी की कानूनी गारंटी, किसानों और मजदूरों की कर्जमुक्ति, जल संसाधनों के संरक्षण, फसल बीमा, भूमि अधिग्रहण और किसान आंदोलनों से जुड़े मामलों की वापसी समेत कृषि क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण विषयों को उठाया।
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे किसानों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को व्यक्तिगत रूप से पंजाब सरकार और भारत सरकार के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
राज्यपाल ने पंजाब की कृषि, जल संसाधन और किसानों की आजीविका को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा से आग्रह किया कि अपनी मांगों के साथ व्यावहारिक और दीर्घकालिक समाधान के विस्तृत सुझाव भी दें ताकि इन्हें केंद्र और राज्य सरकार के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।
गुलाब चंद कटारिया ने यह भी बताया कि चंडीगढ़ में किसान नेताओं के खिलाफ दर्ज FIRs वापस लेने का प्रस्ताव राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है और इसकी प्रक्रिया चल रही है।
ये भी देखें: हरियाणा में ‘मेरा पानी, मेरी विरासत’ योजना का दायरा बढ़ा, अब सभी जिलों के किसान उठा सकेंगे लाभ

More Stories
युद्ध नशेआं विरुद्ध को मज़बूत करने के लिए आप पंजाब यूथ विंग ने मोहाली में ‘पंजाब यूथ रन 2026’ का किया आयोजन
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 866 नौजवानों को सौंपे सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र
अकाली दल अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही – बलतेज पन्नू