चंडीगढ़, 19 जुलाई 2026: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को राज्य में 551 मॉडल स्कूलों की शुरुआत कर दी। सीएम बनने के बाद पहली बार बेगूसराय पहुंचे सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूरे राज्य में सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालयों का लोकार्पण किया।
इन मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, ई-लाइब्रेरी और अनुभवी शिक्षकों की व्यवस्था होगी। स्कूल स्तर से ही छात्रों को नीट और जेईई की कोचिंग भी उपलब्ध कराई जाएगी।
मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा, “आज बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन है। बेगूसराय राष्ट्रकवि की धरती है, इसलिए मैंने मॉडल स्कूल की शुरुआत के लिए इसी जगह को चुना। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस और ई-लाइब्रेरी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।”
इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी।
ये भी देखें: बिहार सरकार का सख्त एक्शन, डबल मीनिंग और जातिसूचक अश्लील गानों पर लगेगी रोक

More Stories
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की आत्महत्या, यूपी के बागपत के रहने वाले थे
पटना के पासपोर्ट कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया
पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, एक सितंबर से सभी सरकारी कामकाज बंगाली में होंगे