चंडीगढ़, 19 जुलाई 2026: दिल्ली पुलिस के नए आयुक्त अनुराग कुमार के पद संभालने के महज 24 घंटे के अंदर पुलिस ने जंतर-मंतर पर धरना दे रहे वांगचुक को वहां से उठाकर अस्पताल पहुंचा दिया।
सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात 1:30 बजे इस कार्रवाई के निर्देश मिले। इसके बाद नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंदिर मार्ग थाने में रणनीति तैयार की।
पुलिस ने बिना किसी टकराव के एक मिनट के अंदर वांगचुक को एम्बुलेंस तक पहुंचाने की रिहर्सल की। साथ ही वीडियो वायरल होने से रोकने के लिए जैमर लगाने पर भी चर्चा हुई।
सुबह 5 बजे अधिकारी जंतर-मंतर पहुंचे। वहां अंतिम ब्रीफिंग के बाद सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी सफेद चादरें लेकर मंच पर चढ़ गए। कार्रवाई की वीडियोग्राफी रोकने के लिए उन्होंने चादरों का इस्तेमाल किया।
ये भी देखें: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 19वें दिन जारी, वजन घटकर 9 किलो कम

More Stories
जन्माष्टमी से पहले सीएम योगी ने ब्रजवासियों को दी 1051 करोड़ की योजनाओं की सौगात
दिशा सालियान मौत मामले की जांच करेगी CBI, बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
सहारनपुर में PNB के करेंसी चेस्ट में कैसे पहुंचे 17 करोड़ के नकली नोट? जांच तेज