कुरुक्षेत्र, 22 जुलाई 2026: कुरुक्षेत्र में बुधवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक है। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार कर रहे है। इस बैठक में कुल 11 शिकायतों पर सुनवाई होगी। इनमें से 5 शिकायतें पिछली बैठक से लंबित हैं, जबकि 6 नई शिकायतें पहली बार एजेंडे में शामिल की गई हैं।
नए मामलों में अंशल सिटी में मूलभूत सुविधाओं की कमी, को-ऑपरेटिव सोसाइटी में गड़बड़ी, प्राइवेट अस्पताल को लीज देने में डॉक्टर के साथ कथित धोखाधड़ी, बिजली लाइन हटाने का विवाद, दो परिवारों के बीच गंभीर आरोप-प्रत्यारोप, आशा वर्कर को अश्लील वीडियो भेजने और गांव की सरपंच की शिकायत शामिल हैं।
पिछली बैठक में जिन शिकायतों का समाधान नहीं हो सका था, उन्हें इस बार फिर से एजेंडे में रखा गया है।
इनमें सबसे महत्वपूर्ण मामला अंशल सिटी में सड़क, सीवर, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी से जुड़ा है।
इसके अलावा किरमिच की को-ऑपरेटिव सोसाइटी में कथित गड़बड़ियों, प्राइवेट अस्पताल को लीज पर देने में धोखाधड़ी के आरोप और किरमिच रोड से बिजली लाइन हटाने के विवाद पर भी दोबारा सुनवाई होगी।
यह भी देखें: Sonipat: कृष्ण लाल पंवार ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर गिनाई उपलब्धियां

More Stories
यमुनानगर में सोशल मीडिया पर मूवी लिंक पर क्लिक करने से 1.76 लाख रुपये की ठगी
पंचकूला में मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मीटिंग में ही दो महिला पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया
Haryana Weather: हरियाणा के 8 जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी