यमुनानगर, 22 जुलाई 2026: साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया खतरनाक तरीका अपनाया है। हरियाणा के यमुनानगर में फेसबुक पर मूवी देखने का लिंक भेजकर एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर लिया गया और उसके बैंक खाते से 1,76,000 रुपये उड़ा लिए गए।
पीड़ित सोनू को फेसबुक पर एक नई मूवी देखने का आकर्षक लिंक मिला। जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल हैंग हो गया और फोन का पूरा नियंत्रण साइबर ठगों के पास चला गया।
ठगों ने तुरंत नेट बैंकिंग और यूपीआई का इस्तेमाल कर पीड़ित के खाते से 1,76,000 रुपये निकाल लिए।
जब पीड़ित को ठगी का पता चला तो उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क किया और यमुनानगर के साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी देखें: गुरुग्राम में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग महिला से 1 करोड़ 65 लाख की ठगी

More Stories
हरियाणा में सितंबर से दिसंबर तक मेगा जॉब फेयर, सीएम सैनी समेत मंत्री पहुंचेंगे युवाओं तक
डडूमाजरा में लीचेट ट्रीटमेंट प्लांट का रास्ता साफ, पीईसी ने डिजाइन को मंजूरी दी
हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित करने के लिए मास्टर प्लान लागू