चंडीगढ़, 22 जुलाई 2026: राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्ष ने मंगलवार को पीएम आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के पास धरना दिया। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं से बातचीत की, लेकिन वे नहीं माने।
देर शाम राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत में ले लिया गया, जिसके बाद धरना समाप्त हो गया। रात 9:30 बजे तीनों नेताओं को छोड़ दिया गया।
राहुल गांधी ने छत्रसाल स्टेडियम स्थित डिटेंशन सेंटर से जारी वीडियो में कहा कि पूरा विपक्ष चाहता है कि इस मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा हो और वे अपनी बात रख सकें। उन्होंने मांग की कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दें। सरकार छात्रों से माफी मांगे, छात्रों पर लगाए गए पुलिस केस वापस लिए जाएं और लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई हो।
ये भी देखें: दिल्ली पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, वांगचुक को धरना स्थल से उठाकर अस्पताल पहुंचाया

More Stories
गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता – डॉ. बलजीत कौर
चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन ने शुरू की भूख हड़ताल, LADC सिस्टम का किया विरोध
नए जिला शिकायत निवारण सेल के माध्यम से नागरिकों को 45 दिनों के भीतर गलत ई-चालानों को चुनौती देने का अधिकार – हरपाल सिंह चीमा