चंडीगढ़, 30 जुलाई 2026: हरियाणा सरकार ने CET पास बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एक नवंबर 2026 से CET पास युवाओं को सक्षम युवा योजना के तहत मानदेय दिया जाएगा। जिन युवाओं को CET पास करने के दो साल बाद भी नौकरी नहीं मिलेगी, उन्हें आर्थिक सहायता के साथ 100 घंटे का कार्य भी उपलब्ध कराया जाएगा।
सरकार के सर्वे के अनुसार प्रदेश में 5 लाख 40 हजार 428 CET पास युवा चिन्हित किए गए हैं। इन सभी को चरणबद्ध तरीके से योजना का लाभ मिलेगा।
सीएम नायब सिंह सैनी बुधवार को विकसित भारत विजन-2047 के तहत रोजगार, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग तथा हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
बैठक में सीएम ने दावा किया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना के तहत हरियाणा देश के टॉप-10 राज्यों में शामिल हुआ है। इस योजना के माध्यम से अब तक 51 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।
सीएम ने फतेहाबाद में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का रीजनल सेंटर स्थापित करने की घोषणा भी की। यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित होगा और आधुनिक कौशल प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा।
यह भी देखें: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज अम्बाला कैंट में एशिया के सबसे बड़े शहीदी स्मारक का अवलोकन करेंगे

More Stories
अंबाला छावनी के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का नाम अब होगा ‘आचार्य रघुवीर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय’
नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता से किया जाए निवारण – लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा
मानव संसाधन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर भरे जाएंगे 32 पद, तीन वर्ष की होगी प्रतिनियुक्ति अवधि