चंडीगढ़, 20 मई 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को अम्बाला कैंट पहुंचेंगे। वे वहां बन रहे एशिया के सबसे बड़े शहीदी स्मारक का निरीक्षण करेंगे।
यह स्मारक 1857 की आजादी की पहली लड़ाई के शहीदों को समर्पित है। इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
अम्बाला छावनी के सातवीं बार के विधायक और हरियाणा सरकार में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के प्रयासों से यह परियोजना शुरू हुई थी। मुख्यमंत्री सैनी काफी देर तक स्मारक स्थल पर रहकर निर्माण कार्य की समीक्षा करेंगे।
इस स्मारक का निर्माण 700 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसमें 63 मीटर ऊंचा कमल के आकार का मेमोरियल टावर बनाया गया है। रात के समय यहां लाइट एंड साउंड शो का आयोजन होगा। टावर के सामने दो हजार लोगों की क्षमता वाली दर्शक दीर्घा भी तैयार की गई है।
स्मारक में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े पूरे इतिहास को विभिन्न माध्यमों से प्रदर्शित किया जाएगा।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा की वीर भूमि अंबाला छावनी में बन रहा यह शहीदी स्मारक आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देगा।
यह भी देखें: AAP के “झूठ का घड़ा भर चुका है, अब खेल खत्म : अनिल विज

More Stories
HARYANA: जनसंपर्क एवं भाषा विभाग ने अतिरिक्त निदेशक वर्षा खांगवाल को दी विदाई
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में ‘ग्राफिक डिजाइन और ब्रांडिंग में जनरेटिव एआई’ पर कार्यशाला आयोजित
रोहतक से शिमला के लिए नई सीधी बस सेवा शुरू, किराया सिर्फ 581 रुपये