एसएएस नगर, 21 अप्रैल : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड उन विद्यार्थियों के लिए जून 2025 में पूरक परीक्षा आयोजित करेगा, जो फरवरी/मार्च 2025 में आयोजित कक्षा 8 की परीक्षा में दोबारा उपस्थित यानी कंपार्टमेंट घोषित किए गए थे। इन परीक्षाओं की फीस 1050 रुपये रखी गई है और इसमें प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी भी शामिल है।
बिना विलम्ब शुल्क के अंतिम तिथि 05 मई, 2025 निर्धारित की गई है, जबकि 500 रुपये विलम्ब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 12 मई, 2025 तथा 1500 रुपये विलम्ब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 19 मई, 2025 निर्धारित की गई है। पुनः परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पास होने का केवल एक अवसर दिया जाएगा। यदि छात्र पूरक परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो जाते हैं, तो उन्हें प्रोन्नत नहीं किया जाएगा और उन्हें कक्षा 8 में पुनः प्रवेश लेना होगा।
शुल्क ऑनलाइन जमा किया जाएगा।
परीक्षा शुल्क केवल बोर्ड वेबसाइट या स्कूल लॉग-इन आईडी के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जाएगा। यह ऑनलाइन फॉर्म बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

More Stories
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनप्रीत सिंह ‘गोनी’ और इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट कुनार AAP में शामिल
मेरे किसी से पैसे मांगने का एक भी चैट या सबूत पेश करें, या सबके सामने माफी मांगें – राजवीर सिंह घुम्मण
पंजाब सरकार द्वारा STPI के साथ समझौता हस्ताक्षरित, मोहाली में स्थापित किया जाएगा “न्यूरॉन 2.0” इन्क्यूबेशन सेंटर