चंडीगढ़, 17 मार्च : पंजाब विधानसभा हॉल में मौजूदा 117 विधायकों की तस्वीरें स्थापित की गईं, जिनका उद्घाटन कुलतार सिंह संधवां ने किया। इन तस्वीरों में मुख्यमंत्री, डिप्टी स्पीकर और विपक्ष के नेता सहित सभी विधायक शामिल हैं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद रहे।
स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने अपने चैंबर में इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले पंजाब के विद्यार्थियों से मुलाकात की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों को पूरी लगन और ईमानदारी से देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पंजाब विधानसभा की कार्यवाही भी देखी।
सरकारी सेवा की भूमिका समझाई
स्पीकर ने विद्यार्थियों को सरकार और सरकारी कर्मचारियों के बीच अंतर को भी विस्तार से समझाया, ताकि वे अपने भविष्य के दायित्वों को बेहतर तरीके से निभा सकें। स्पीकर संधवां ने विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और हरदीप सिंह मुंडियां सहित अन्य नेताओं ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित नेताओं ने विद्यार्थियों की उपलब्धि की सराहना की और उन्हें भविष्य में ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
यह भी देखें : पंजाब विधानसभा में कांशीराम को भारत रत्न देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

More Stories
भाजपा के चुनाव आयोग ने फर्जीवाड़ा कर राघव चड्ढा को बैकडोर से बना दिया दिल्ली का वोटर- अनुराग ढांडा
मान सरकार कर्मचारियों के साथ खड़ी है, हर जायज़ मांग को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध – अमन अरोड़ा
कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी, कार्यक्रम से लाैट रहे थे, जांच में जुटी पुलिस