रांची, 07 अगस्त 2026: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरकार छात्रों से बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार ने संवाद का एक माध्यम पहले ही तय कर रखा है और वह प्रत्येक छात्र की समस्याओं को समझना चाहती है।
इधर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर रांची में स्याही फेंकी गई। जिसको लेकर उन्होंने कहा कि यह साधारण स्याही हमारा क्या बिगाड़ लेगी? आंदोलन स्थल पर स्याही फेंकने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने JPSC-JSSC उम्मीदवारों के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि जो माध्यम है वो हमने बता दिया है और बात करने के लिए भी हम लोग तैयार हैं। सरकार हर छात्र की समस्या का समाधान करने की इच्छा रखती है। जो छात्रों की इच्छा है उस इच्छा को हम जयपाल सिंह स्टेडियम से बाहर तक ले जाने की कोशिश में हैं। हमारे प्रदेश के जो छात्र-छात्राएं हैं जो इस संबंध में अपने विचार रखते हैं वे अपनी राय दे सकते हैं। एक मजबूत और बड़े सुधार के साथ हम लोग बच्चों की जिज्ञासा को उनके अनुरूप बनाने के उद्देश्य से आगे बढ़ेंगे।
यह भी देखें: तरुण चुघ ने दाखिल किया राज्यसभा चुनाव का नामांकन, भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद

More Stories
सीजेपी प्रदर्शन मामले में नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मजिस्ट्रेट से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
UPESSC Assistant Professor Vacancy: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट
सत्य निकेतन हादसे में दिल्ली पुलिस ने की चौथी गिरफ्तारी, पीजी ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार