भोपाल, 6 जून 2026: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने आज मध्य प्रदेश विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, राज्य सरकार के कई मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नामांकन दाखिल करते समय भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में खास उत्साह दिखाई दिया। प्रदेश भर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने तरुण चुघ को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना की।
तरुण चुघ ने नामांकन दाखिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पूरे पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए गौरव की बात है साथ ही एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।
यह भी देखें: BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

More Stories
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की आत्महत्या, यूपी के बागपत के रहने वाले थे
पटना के पासपोर्ट कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया
पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, एक सितंबर से सभी सरकारी कामकाज बंगाली में होंगे