अयोध्या, 13 अगस्त 2026: श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ चुनने के लिए इंटरव्यू पूरे हो गए। इंटरव्यू 11 और 12 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर परिसर में हुए। सीईओ के सेलेक्शन में इस बात का खास ध्यान रखा जा रहा है कि उम्मीदवार के पास प्रशासनिक अनुभव तो हो ही साथ में उसे हिन्दू रीति-रिवाज की पूरी जानकारी हो। हिंदू धर्म में पूरी आस्था हो।
उम्मीदवारों से ऑनलाइन इंटरेक्शन और इंटरव्यू में पूछा गया कि वो शाकाहारी हैं या मांसाहारी, शराब तो नहीं पीते हैं। जनेऊ पहनते हैं कि नहीं? हिन्दू रीति-रिवाज के मुताबिक कपड़े पहन पाएंगे कि नहीं?
साथ में पूछा गया कि भगवान राम में आस्था है कि नहीं। उम्मीदवारों से पूछा गया कि वो किसी सामाजिक या धार्मिक संगठन या मंदिर से जुड़े हैं कि नहीं? कितने साल तक सामाजिक या धार्मिक संगठन या मंदिर में काम किया?
सीईओ के पद के लिए इंटरव्यू में पूछा गया कि कितने कर्मचारी आपकी लीडरशिप में काम कर चुके हैं। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के लिए विजन, प्लान और सुझाव क्या हैं।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ के लिए 5,585 लोगों ने अप्लाई किया था। इनमें से 3,877 ने गूगल फॉर्म भरा और अपनी सीवी दी। अप्लाई करने वाले 3,877 में से पहले 1580 लोगों को छांटा गया।
इसके बाद करीब 111 को ऑनलाइन इंटरेक्शन के लिए बुलाया गया। 16 उम्मीदवारों को दो दिन चले इंटरव्यू में बुलाया गया। पचास से 70 साल के उम्मीदवारों में सेना के पूर्व अधिकारी, रिटायर्ड आईएएस और आईपीएस और पेशेवर शामिल रहे।
ये भी देखें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूछताछ जारी, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

More Stories
आरजी केस में टीएमसी पूर्व विधायक निर्मल घोष ओडिशा से गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारे में कृपाण से हमला, सुरक्षाकर्मी भी घायल
कानपुर में ‘ग्रेटर कानपुर’ विकसित करने की योजना, 5000 एकड़ भूमि पर बनेगा आधुनिक शहर