अयोध्या, 29 जून 2026: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूर्व महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा और गोपाल राव से पूछताछ की गई। उनके बयान दर्ज किए गए। पूछताछ के बाद चंपत राय दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
इस बीच मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील अनूप अवस्थी द्वारा दायर CBI जांच की मांग वाली याचिका पर शीर्ष अदालत ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया।
कोर्ट ने पूछा, “इस मामले में इतनी जल्दबाजी क्या है?” अदालत ने कहा कि छुट्टियों के बाद मामले को सूचीबद्ध किया जाएगा।
इधर, पुलिस सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे जेल में बंद 8 आरोपियों के बैंक खातों की जांच के लिए SBI अयोध्या धाम ब्रांच पहुंची। 7 आरोपियों के खाते इसी ब्रांच में हैं।
पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट प्राप्त किए। अब यह जांच की जाएगी कि मंदिर में नौकरी के बाद उनके खातों में कितना पैसा जमा हुआ। पुलिस ने बैंक के दो कर्मचारियों को भी नोटिस जारी किया है।
सभी 8 आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने रिमांड नहीं मांगी। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी।
ये भी देखें: योगी आदित्यनाथ 19 जून को अयोध्या जाएंगे, चंपत राय को कार्यक्रम से दूर रहने के निर्देश

More Stories
हरियाणा-राजस्थान के बीच जल बंटवारे पर हुआ समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में साइन हुए MOU
दिल्ली सरकार ने नई ईवी पॉलिसी को दी मंजूरी, 1 जुलाई से होगी लागू
अलीगढ़ से उड़ा प्रशिक्षु विमान कासगंज में क्रैश, महिला पायलट गंभीर रूप से घायल