नांदेड़, 13 अगस्त 2026: महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब कौर में एक निहंग ने उन पर कृपाण से हमला किया। हमले में बादल के हाथ पर चोट लगी है जबकि उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।
जानकारी के अनुसार सुखबीर सिंह बादल परिवार के साथ नांदेड़ पहुंचे थे और गुरुद्वारा माता साहिब कौर में माथा टेकने गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के दौरान बादल के हाथ में चोट लगने की जानकारी सामने आई है। उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी ने भी हमलावर को रोकने का प्रयास किया जिसमें वह भी घायल हुआ।
घटना के बाद सुखबीर बादल को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई। फिलहाल उनकी हालत को लेकर विस्तृत मेडिकल अपडेट का इंतजार है। घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने हमलावर को काबू कर लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
यह भी देखें: जत्थेदार साहिब अब सुखबीर बादल को तलब कर पूछें कि वह वीडियो के बारे में दावे क्यों कर रहे थे – बलतेज पन्नू

More Stories
अमृतसर में क्रॉस-बॉर्डर नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 पिस्तौल और 2.30 किलो हेरोइन बरामद, 5 गिरफ्तार
आरजी केस में टीएमसी पूर्व विधायक निर्मल घोष ओडिशा से गिरफ्तार
‘बेअदबी पार्टी’ पूरी तरह से ‘ईडी पार्टी’ और ईडी की प्रवक्ता बन चुकी – हरपाल सिंह चीमा