August 28, 2026

पाकिस्तान इंग्लैंड से पारी और 103 रन से हारा, WTC टेबल में सबसे नीचे, देखें WTC टेबल का ताजा हाल

eng vs pak test

हेडिंग्ले, 24 अगस्त 2026: पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ पारी और 103 रन से शर्मनाक हार मिली है। इस हार के बाद पाकिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टेबल में सबसे नीचे चला गया है। टीम की WTC फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अब लगभग खत्म हो गई हैं।

वहीं इंग्लैंड को इस जीत से फायदा हुआ है जबकि बाकी टीमों की पोजीशन पर कोई असर नहीं पड़ा है। इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में पाकिस्तान की टीम पूरी तरह बिखरी नजर आई। मेजबान टीम ने मुकाबले पर शुरुआत से पकड़ बनाए रखी और पाकिस्तान को दोनों पारियों में बड़ा स्कोर बनाने का मौका नहीं दिया। इंग्लैंड की दमदार बल्लेबाजी के बाद पाकिस्तान पहली पारी में पिछड़ गया और दूसरी पारी में भी टीम वापसी नहीं कर सकी। नतीजन पाकिस्तान टीम पारी और 103 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई।

WTC पॉइंट्स टेबल में सभी 9 टीमों की रैंकिंग

1. ऑस्ट्रेलिया
2. दक्षिण अफ्रीका
3. न्यूजीलैंड
4. बांग्लादेश
5. भारत
6. श्रीलंका
7. इंग्लैंड
8. वेस्टइंडीज
9. पाकिस्तान

ये भी देखें: गॉल टेस्ट: श्रीलंका 84/4, भारत जीत से 6 विकेट दूर, श्रीलंका को बनाने हैं और 288 रन