October 5, 2026

गॉल टेस्ट: श्रीलंका 84/4, भारत जीत से 6 विकेट दूर, श्रीलंका को बनाने हैं और 288 रन

गॉल टेस्ट

गॉल, 18 अगस्त 2026: भारतीय टीम गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर है। 372 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में 84 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। उसे अभी 288 रन और बनाने हैं।

मंगलवार को खराब रोशनी के कारण जल्दी स्टंप्स कर दिया गया। कप्तान धनंजय डी सिल्वा 31 और सोनल दिनूषा 25 रन पर नाबाद लौटे। दोनों में 37 रन की साझेदारी हो चुकी है। मानव सुथार ने 2 जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट लिया।

भारत ने पहली पारी में 462 और दूसरी पारी में 193 रन बनाए थे। श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमटी थी जिससे भारत को 178 रन की बढ़त मिली थी। उसने दूसरी पारी के 193 रन जोड़कर भारत ने 371 रन की कुल बढ़त हासिल की।

गॉल में बुधवार को 75% बारिश के आसार हैं। मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर ने पूर्वानुमान में बताया है कि वहां सुबह 4 बजे से वर्षा होने लगेगी। मैच चारों दिन बारिश से प्रभावित रहा है। मंगलवार को भी खेल रोकना पड़ा और खराब रोशनी के कारण जल्दी स्टंप्स हो गया।

ये भी देखें: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच में दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का फैसला