मुंबई, 04 सितंबर 2026: नेशनल क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर वीवीएस लक्ष्मण इस महीने जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष टीम के कोच रहेंगे। खेल मंत्रालय ने कोचों की लिस्ट जारी की है।
लक्ष्मण के साथ सुनील जोशी ऋषिकेश कानितकर और सुभदीप घोष भी कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे। लक्ष्मण ने 2023 में चीन के हांगझोउ एशियन गेम्स में भी भारतीय टीम को कोचिंग दी थी। उस बार टीम ने गोल्ड मेडल जीता था।
टीम के रेगुलर हेड कोच गौतम गंभीर वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में सीनियर टीम के साथ रहेंगे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे 27 सितंबर से शुरू होगा।
एशियन गेम्स में क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से शुरू होगी। भारतीय टीम अपना पहला मैच चार दिन बाद खेलेगी।
अमोल मजुमदार भारतीय महिला टीम की कमान संभालते रहेंगे। पिछली बार कानितकर की कोचिंग में महिला टीम ने भी गोल्ड मेडल जीता था। मजुमदार के साथ गेंदबाजी कोच आविष्कार सालवी और फील्डिंग कोच मुनीश बाली रहेंगे।
यह भी देखें: कारों और बाइकों के शौकीन 44 वर्षीय ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी

More Stories
रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर BCCI बोला- रोहित लगातार अच्छा खेल रहे
मिस्बाह-उल-हक ने नेशनल सिलेक्शन कमेटी से दिया इस्तीफा, पाकिस्तान टेस्ट टीम में भूचाल
साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 43 रन से हराया, ट्राई सीरीज में फाइनल के करीब पहुंचा