चंडीगढ़, 20 अक्टूबर 2026: हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने दशहरे पर राज्य पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की ओर से जारी इन आदेशों में छह आईपीएस और 22 एचपीएस स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
इन बदलावों के तहत वर्तमान में आईजीपी रेलवेज एवं कमांडो के पद पर तैनात बी. सतीश बालन को अब आईजीपी आईआरबी भोंडसी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वे सिमरदीप सिंह को इस जिम्मेदारी से मुक्त करेंगे। वहीं जींद के जिला पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह को स्थानांतरित कर एसपी सीआईडी नियुक्त किया गया है। इसके साथ वे एसपी एटीएस का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
सीआईडी-एटीएस में तैनात उपासना को अब जींद का नया जिला पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा एंटी करप्शन ब्यूरो में कार्यरत मोहित हांडा को हरियाणा के राज्यपाल का एडीसी नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें एसपी लोकायुक्त का अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा गया है।
यह भी देखें: पंजाब सरकार ने 4 PCS अधिकारियों का किया तबादला, देखें लिस्ट

More Stories
बिजली मंत्री अनिल विज अफसरों से नाराज, XEN को नूंह ट्रांसफर के दिए आदेश
सीएम सैनी ने स्वीडन के मंत्री से की मुलाकात, व्यापार और निवेश पर चर्चा
हरियाणा में नॉन-टीचिंग कैडर के ऑनलाइन तबादले जल्द, 31 अक्टूबर तक डाटा अपडेट जरूरी