चंडीगढ़, 04 सितंबर 2026: श्रीलंका के लिमिटेड ओवर्स कप्तान कुसल मेंडिस इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। मेंडिस को दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है। 31 साल के मेंडिस के वनडे सीरीज में खेलने पर अभी फैसला बाकी है। चरिथ असलंका टी-20 सीरीज में श्रीलंका की कप्तानी करेंगे।
श्रीलंका के तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो भी टी-20 सीरीज नहीं खेलेंगे। उन्हें पीठ में चोट लगी है और वे रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। एसएलसी ने मेंडिस और फर्नांडो की जगह पवन रथनायके व दिलशान मदुशंका को टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहला टी-20 मैच 15 सितंबर को साउथम्पटन में होगा। दूसरा मैच 17 सितंबर को कार्डिफ में खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 19 सितंबर को मैनचेस्टर में होगा।
ये भी देखें: भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी फिफ्टी लगाने वाले बने यंगेस्ट प्लेयर

More Stories
वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 मैच के लिए भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में शामिल
IND बनाम WI: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जयेगा पांचवां टी20, कैसा है बेंगलुरु के ग्राउंड पर रिकॉर्ड
पीएम मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात, हॉकी टीम ने भेंट की जर्सी