पटियाला, 04 सितंबर 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA) पंजाब चैप्टर केवकारी चुनाव में पटियाला के निवासी और पंजाब के वरिष्ठ आर्किटेक्ट प्रितपाल सिंह आहलूवालिया पंजाब चैप्टर की नई टीम के चेयरमैन चुने गए हैं। 61 फीसदी वोट लेकर प्रितपाल सिंह आहलूवालिया इस पद पर काबिज हुए हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स भारत भर के आर्किटेक्ट्स का प्रतिनिधित्व करने वाली राष्ट्रीय स्तर की संस्था है। इसके सदस्य देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूद हैं और विभिन्न राज्यों में इसके चैप्टर और केंद्र कार्यशील हैं।
इस चुनाव में आर. एस. संधू खजांची के पद के लिए विजेता हुए हैं। इसके अलावा लुधियाना से राजन टांगरी और जालंधर से संजय कुमार ज्वाइंट सचिव के पद के लिए विजेता हुए हैं। जालंधर से दिनेश भगत वाइस चेयरमैन के पद के लिए विजेता हुए हैं। इसके अलावा पंजाब चैप्टर के लिए 10 एग्जिक्यूटिव सदस्य भी विजेता रहे हैं। इनमें लुधियाना से रविंदर सिंह, पूजा वरमानी, सांची गोयल, प्रभप्रीत सिंह और सिमरनजीत सिंह; मोहाली से राजिंदर कौर और अमनजीत कौर तथा पटियाला से राकेश अरोड़ा, मनीषा जिंदल और मोहन सिंह शामिल हैं। प्रितपाल सिंह आहलूवालिया पंजाब के प्रैक्टिसिंग आर्किटेक्ट हैं। वह मोहाली और पटियाला में आर्किटेक्चर के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं और लुधियाना स्मार्ट सिटी लिमिटड के डायरेक्टर के रूप में भी सेवाएं निभा रहे हैं।
लोगों को पेशेवर विकास, एकता और ज्ञान की सांझेदारी देना हमारा मुख्य उद्देश्य – आहलूवालिया
इस मौके पर बातचीत करते हुए आई.आई.ए. के नए चेयरमैन प्रितपाल सिंह आहलूवालिया ने कहा कि पंजाब चैप्टर का मुख्य ध्यान लोगों को पेशेवर विकास, एकता, ज्ञान की साझेदारी देना है। इसके साथ ही आई.आई.ए. के विभिन्न केंद्रों के बीच बेहतर तालमेल और सरकार समेत अन्य संबंधित पक्षों के साथ रचनात्मक सहयोग पर रहेगा, ताकि पंजाब में आर्किटेक्चर के पेशे और निर्मित वातावरण की बेहतरी के लिए प्रभावी ढंग से काम किया जा सके।
उन्होंने कहा कि पंजाब चैप्टर की पूरे राज्य में मजबूत मौजूदगी है और इसके अधीन लुधियाना, पटियाला, जालंधर, अमृतसर, मोहाली, बठिंडा, कपूरथला, होशियारपुर समेत अन्य शहरों में विभिन्न केंद्र हैं। पंजाब चैप्टर और इसके विभिन्न केंद्रों के चुनाव ऑनलाइन और एक ही समय पर करवाए गए, जिससे पंजाब भर के सदस्यों को इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेने का मौका मिला।
यह भी देखें: मोगा में भ्रष्टाचार पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, DRO कार्यालय का रीडर रिश्वत लेते गिरफ्तार

More Stories
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा केंद्र के बराबर डीए, कैबिनेट से मिल सकती है मंजूरी
पंजाब में भाजपा का कोई जनाधार नहीं है, ईडी को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा – कुलदीप धालीवाल
सबूत पेश करने के बजाय, ईडी पत्र, लीक और मीडिया रिपोर्ट के ज़रिए AAP लीडरशिप को बदनाम कर रही – अमन अरोड़ा