चंडीगढ़, 21 अक्टूबर 2026: पंजाब के मानसा में बीते दिनों हुए ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में बड़ा एक्शन हो गया है। परविंदर सिंह झोटा कत्ल मामले में सरकार ने संबंधित डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल को सस्पेंड कर दिया है। और ड्रग इंस्पेक्टर नरेश कुमार को भी सस्पेंड कर दिया गया है। परिवार द्वारा इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी।
मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने जांच शुरू कर दी है। एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथों में ले ली। और आगे की कार्रवाई शुरू की गई है। सीबीआई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अधिकारी इस बात की जांच करेंगे कि प्रतिबंधित नशीले पदार्थ केमिस्ट की दुकानों पर खुलेआम कैसे बेचे जा रहे थे।
बीती 13 अक्टूबर को पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या कर दी गई थी। वह मानसा और आसपास के इलाकों में मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित और नशे की लत लगाने वाली दवाओं की कथित अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान चलाते थे। वह लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ ही नशा तस्करी और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के खिलाफ आवाज उठाते थे।
यह भी देखें: पंजाब सरकार ने 4 PCS अधिकारियों का किया तबादला, देखें लिस्ट

More Stories
केंद्र सरकार नशों पर पंजाब सरकार के पत्र पर चुप्पी साधे बैठी है, युवाओं के भविष्य के साथ खेलना बंद करो- हरपाल सिंह चीमा
पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर राजनीति करने से पहले भाजपा सत्ता में अपने दस साल का हिसाब दे- बलतेज पन्नू
अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें- हरपाल सिंह चीमा