चंडीगढ़, 08 सितंबर 2026: 2015 के बहबल कलां गोलीकांड मामले में एसआईटी ने शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल को एक बार फिर पूछताछ के लिए तलब किया है। उन्हें 11 सितंबर को चंडीगढ़ में एसआईटी के सामने पेश होने को कहा गया है।
इससे पहले भी सुखबीर बादल एसआईटी के सामने पेश हो चुके हैं। वह पहले कह चुके हैं कि जब भी जांच टीम उन्हें पूछताछ के लिए बुलाएगी वह पेश होंगे।
अकाली दल के प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार इस समय कई मुद्दों पर घिरी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है। कलेर ने कहा कि ऐसा करने से सरकार जनता का ध्यान असल मुद्दों से नहीं भटका सकती। उन्होंने कहा कि इस मामले में अदालत में दो तारीखों पर सरकार को झटका लगा है। जिसके बाद उन्हें तलब किया गया है।
यह भी देखें: सुखबीर बादल ने परिसीमन बिल का किया समर्थन, महिला आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग

More Stories
जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने पर हरपाल चीमा ने उठाए सवाल
भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पंजाब और तीन करोड़ पंजाबियों की पीठ में छुरा मार रही – सीएम मान
Punjab Politics: गुरप्रीत सिंह सेखों हजारों समर्थकों के साथ AAP में शामिल