November 11, 2026

कपूरथला में युवक की गोली मारकर हत्या, पटाखे फोड़ते वक्त फायरिंग

shot dead murder

कपूरथला, 10 नवंबर 2026: कपूरथला के थाना सिटी क्षेत्र में सोमवार रात पटाखे फोड़ते हुए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके दोस्त उसे फौरन स्कूटी पर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान 27 वर्षीय मनी के रूप में हुई है। वह मोहल्ला मेहताबगढ़ के रहने वाले बग्गा सिंह का बेटा था। मनी पहलवानी करता था। उसकी करीब 6 माह पहले ही शादी हुई थी। वह 4 बहनों का इकलौता भाई था।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि गोली चलाने वालों की पहचान हो गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

जानकारी अनुसार मनी सोमवार रात 8 बजे के करीब मोहल्ला मेहताबगढ़ में अपने घर के पास पटाखे चला रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के ही रहने वाले 2 युवक कोमल और मनी वहां पहुंचे। और पिस्टल से मनी पर फायर कर दिए।

इनमें से एक गोली पटाखे चला रहे मनी के सीने में लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मनी के दोस्तों के मुताबिक उसकी सांस नहीं चल रही थी। फिर भी वे मनी को स्कूटी पर ही लेकर अस्पताल दौड़े। वहां डॉक्टर ने मनी को मृतक घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब