चंडीगढ़, 09 सितंबर 2026: लोगों के भरपूर जनसहयोग और 83 प्रतिशत से अधिक नागरिक शिकायतों के निपटारे का हवाला देते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आज बताया कि राज्य स्तरीय ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही सभी 166 शहरी स्थानीय निकायों में नागरिक भागीदारी को संस्थागत बनाने के लिए चार ‘मेगा शनिवार सफाई अभियानों’ की भी घोषणा की।
यह विशेष अभियान 29 अगस्त को शुरू किया गया था और इस दौरान 14 नगर निगमों तथा 152 नगर परिषदों और नगर पंचायतों सहित सभी 166 शहरी स्थानीय निकायों को कवर किया गया।
आज यहां एम.सी. भवन में प्रैस कान्फ़्रेंस को संबोधित करते हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इस अभियान के तहत ‘एम-सेवा’ ऐप के माध्यम से अब तक 6459 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 5407 (83% से अधिक) का निपटारा किया गया है। उन्होंने आगे कहा, “आखिरी दिन तक नागरिकों की भरपूर भागीदारी और एम-सेवा ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के बाद भगवंत मान सरकार ने इस अभियान को 12 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया।”
स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा, “पंजाब गुरुओं, संतों और शहीदों की पवित्र धरती है और इसे स्वच्छ रखना हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। इस अभियान ने साबित कर दिया है कि लोगों की सक्रिय भागीदारी के बिना स्वच्छता और सफाई असंभव है। हम सिर्फ कूड़े का निपटान ही नहीं कर रहे बल्कि शहरी पंजाब के भविष्य को नया आकार दे रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि सरकार अब इस चल रहे अभियान के अलावा नागरिकों की भागीदारी को संस्थागत बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस उद्देश्य के लिए 12 सितंबर से अगले चार शनिवार को गैर-सरकारी संगठनों, मार्केट ऐसोसीएशनों, युवा क्लबों, धार्मिक संगठनों और रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों के सहयोग से चलने वाले चार ‘मेगा सफाई अभियानों’ का आयोजन किया जाएगा। मंत्री ने कहा, “हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वे शनिवार सुबह सिर्फ दो से तीन घंटे निकालें और हमारे पार्कों, बाजारों और पड़ोस की सफाई में हमारे साथ शामिल हों।”
यह भी देखें: अकाली दल के पास पंजाब के मुख्यमंत्री को निशाना बनाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा – बलतेज पन्नू

More Stories
लाशों पर राजनीति कर रहा है विपक्ष, पंजाब में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल बौखला गए हैं – बलतेज पन्नू
भाजपा के चुनाव आयोग ने फर्जीवाड़ा कर राघव चड्ढा को बैकडोर से बना दिया दिल्ली का वोटर- अनुराग ढांडा
मान सरकार कर्मचारियों के साथ खड़ी है, हर जायज़ मांग को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध – अमन अरोड़ा