जालंधर, 10 सितंबर 2026: लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में दलित समाज ने आज 10 सितंबर को जालंधर बंद की कॉल दी है। भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीव गोरा और भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि ने बंद का ऐलान किया है।
गोरा ने बताया कि सुबह 9 से शाम 5 बजे तक शहर की सभी मार्केट रेहड़ी-फड़ी सरकारी दफ्तर और बैंक बंद करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की परेशानी को देखते हुए हाईवे जाम नहीं किया जाएगा। इमरजेंसी सेवाओं में मेडिकल स्टोर और अस्पताल खुले रख सकते हैं। बच्चों की परीक्षाओं को देखते हुए स्कूल-कॉलेज भी बंद नहीं करवाए जाएंगे।
राजीव गोरा ने कहा कि मुख्य धरना जालंधर के डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर दिया जाएगा। इसके अलावा संस्थाओं के सदस्य दुकानें बंद करने की अपील करेंगे। उन्होंने बताया कि जालंधर के सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले रैनक बाजार के व्यापारियों का समर्थन मिल चुका है। दूसरे बाजारों के दुकानदार भी खुद दुकानें बंद रखकर सहयोग दें।
यह भी देखें: पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम को दी बधाई

More Stories
बरिंदर कुमार गोयल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- पंजाब की संस्कृति ‘लाशों पर राजनीति’ की इजाज़त नहीं देती
पूरे देश में नशे के खिलाफ निर्णायक युद्ध लड़ने वाला पंजाब इकलौत राज्य- केजरीवाल
मोहाली के खरड़ में आज सुखबीर बादल की पंजाब बचाओ मिशन रैली, तैयारियां पूरी