दिल्ली, 14 सितंबर 2026: दिल्ली में सत्य निकेतन इलाके में छह सितंबर को पांच मंजिला पीजी बिल्डिंग गिरने के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी सुधांशु और शुभम त्यागी को 12 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी हादसे में गिरी इमारत में पीजी चला रहे थे। अब दोनों से पूछताछ होगी।
वहीं सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में 2250 पीजी का सर्वे किया गया जिसमें 138 इमारतों में मरम्मत की जरूरत पाई गई। इनमें से सर्वाधिक 90 पीजी दक्षिणी जोन में हैं जहां 47 हजार लोग रहते हैं और चार इमारतों को खतरनाक घोषित किया गया है।
सत्य निकेतन में इमारत गिरने के हादसे बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने एक सप्ताह में एमसीडी को पीजी का सुरक्षा आडिट करने का निर्देश दिया था। साथ ही एमसीडी के अलावा इन आवासों को संचालित करने के लिए लागू नियामक व्यवस्था की जानकारी भी मांगी थी।
ये भी देखें: सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी ने दिल्ली के सभी इमारतों की जांच के दिए आदेश

More Stories
असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, राहत और बचाव कार्य जारी
प्रियांक खड़गे के खिलाफ शिकायत दर्ज, AI से एडिट तस्वीर शेयर करने का है आरोप
कोलकाता एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2772 को हाईजैक करने की धमकी